सलूंबर में 50 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट

खाद्य पदार्थों की जांच का विशेष अभियान
 | 

सलूंबर 29 अप्रैल 2026। गर्मी के मौसम को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। “शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान” के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान, जयपुर श्रीमती टी. शुभ मंगला के आदेशानुसार तथा ज़िला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के तहत दूध व दुग्ध उत्पाद, डेयरी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, कुल्फी, पेय पदार्थ और फ्रूट जूस बेचने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने शहर के डाल चौराहा स्थित आरएसजीएल जूस सेंटर का निरीक्षण किया, जहां आम जूस का नमूना लिया गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को पेस्ट कंट्रोल कराने, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। यहां से 40 लीटर अवधि पार कोल्ड ड्रिंक व सोडा जनहित में नष्ट किया गया।

इसके अलावा आदिनाथ ट्रेडर्स से कोल्ड ड्रिंक तथा मेसर्स महा भोलेनाथ जनरल स्टोर एंड किराना, दुदर से मैंगो ड्रिंक का नमूना लिया गया। इस दौरान संबंधित फर्म से 10 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक भी नष्ट की गई। व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने और कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए।

सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित फर्मों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, खुले में खाद्य सामग्री नहीं बेचने तथा उच्च गुणवत्ता वाले पदार्थों का उपयोग करने के निर्देश दिए।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी, प्रशिक्षु अधिकारी राकेश पुष्करणा व निशा मीना तथा सहायक शूरवीर सिंह उपस्थित रहे।

#Salumber #Udaipur #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurNews #LocalNews #IndiaNews #FoodSafety #HealthAlert #PublicHealth #FoodInspection #FoodSafetyDrive #ExpiredProducts #ConsumerAwareness #SummerAlert #SafeFood #BreakingNews #HindiNews #TrendingNews #QualityControl #HealthFirst #FoodRegulation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News