शुद्ध के लिए युद्ध अभियान युद्ध स्तर पर जारी, कारखाने से लिए पनीर एवं दही के नमूने

कोई भी मिलावट की जानकारी होने पर टोल फ्री नंबर 181 अथवा कंट्रोल रूम नंबर 6367304312 पर शिकायत की जा सकती है

 | 
Shuddh ke liye Yuddh

उदयपुर 14 अक्टूबर 2022 । कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत प्रभावी स्तर पर कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा मैसर्स किशनजी मिल्क देवाली गोवर्धन विलास जाकर पनीर के दो नमूने एवं दही का एक नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया। 

इस कार्रवाई में एसडीएम सलोनी खेमका के नेतृत्व में तहसीलदार सुरेश नाहर, पटवारी जोगेंद्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य निरीक्षक चंद्रप्रकाश पुरबिया, सलीम एवं करण सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया है कि कोई भी मिलावट की जानकारी होने पर टोल फ्री नंबर 181 अथवा कंट्रोल रूम नंबर 6367304312 पर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News