शहर में ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उदयपुर, 11 नवम्बर 2019। इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद (स. अ. व.) के जन्मदिन को ईद ए मिलादुन्नबी का पर्व उदयपुर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के युवा हाथ में तिरंगा और इस्लामी झंडे लिए हुए उमंग और उल्लास के साथ
हाथ में तिरंगा और इस्लामी झंडे लिए युवा उमंग और उल्लास के साथ नात पढ़ते हुए जुलुस ए मोहम्मदी में हुए शामिल
उदयपुर, 11 नवम्बर 2019। इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद (स. अ. व.) के जन्मदिन को ईद ए मिलादुन्नबी का पर्व उदयपुर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के युवा हाथ में तिरंगा और इस्लामी झंडे लिए हुए उमंग और उल्लास के साथ जुलुस ए मोहम्मदी में शामिल हुए , जुलुस अंजुमन चायक से होते हुए बड़ा बाजार, मोती चोहट्टा, सिलावट वाड़ी, हाथीपोल, अम्बावगढ़, मुल्ला तलाई होते हुए इमरत रसूल बाबा की दरगाह पर समाप्त हुआ।

इससे पूर्व मिलाद की रात को मुस्लिम मोहल्लो में घरो और मोहल्लो में विद्युत बल्बों से आकर्षित सज्जा की गई। वहीँ पूरी रात मिलाद, महफ़िल और तब्बर्रूक बांटा गया।








