उदयपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से ऐतिहासिक धरोहरों को तिरंगे की आभा से सुभाषित किया गया है।

इसी कड़ी में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग जोधपुर मंडल की ओर से उदयपुर जिले के नागदा में स्थित ऐतिहासिक सहस्त्रबाहु विष्णु मंदिर (सास-बहु का मंदिर) पर की गई तिरंगा विद्युत सज्जा।
