डॉ. अभिषेक कुमार ने AIIMS ऋषिकेश में प्रस्तुत किए राष्ट्रीय शोध निष्कर्ष
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल
| Sep 26, 2025, 11:17 IST
उदयपुर 26 सितंबर 2025। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिषेक कुमार ने 16 सितम्बर को AIIMS ऋषिकेश में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने शोध “भारत में बच्चों में ठिगनेपन (Stunting) की कमी के कारण” पर प्रमुख निष्कर्ष प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
डॉ. अभिषेक कुमार इस शोध परियोजना में सह-अन्वेषक रहे और उन्होंने उस राष्ट्रीय टीम में भी योगदान दिया जिसकी रिपोर्ट बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (BIRAC), भारत सरकार द्वारा प्रकाशित की गई।
