अर्थ ग्रुप के डा अरविन्दर सिंह को फादर ऑफ़ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी का खिताब

 अर्थ ग्रुप के डा अरविन्दर सिंह को फादर ऑफ़ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी का खिताब

आईफा (इंटरनेशनल फेम अवार्ड) द्वारा सम्मानित 
 
Arvinder Singh, Father of Cosmetic Dermatology

अर्थ ग्रुप के सीईओ तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ अरविन्दर सिंह को "फादर ऑफ़ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी" का अवार्ड इंटरनेशनल फेम अवार्ड (IFA) के दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह अवार्ड मश्हूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा दिया गया।

डॉ सिंह को यह अवार्ड अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, क़्वालिटी मानकों, उत्कृष्ट पेशेंट सर्विसेज जैसे मापदंडो के आधार पर प्रदान किया गया है।

इस अवार्ड का एक और महत्वपूर्ण आधार डॉ सिंह द्वारा इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ़ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी, लंदन की स्थापना रहा। इसके अंतर्गत कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी के डिप्लोमा, सर्टिफकेट्स इत्यादि अंतराष्ट्रीय मानकों के आधार पर मेडिकल छात्रों को ट्रेनिंग के बाद प्रदान किये जायेंगे।  डॉ सिंह ने कहा कि जल्द ही पेरा-मेडिकल तथा नॉन मेडिकल छात्रों के लिए भी सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कॉर्सेस भी उपलब्ध कराएंगे और हिंदी में भी कॉस्मेटोलॉजी के कोर्सेज करवाए जाएंगे।

डॉ सिंह ने बताया कि कोस्मेटोलॉजी एस्थेटिक्स के कोर्सेज में अपार सम्भावनाए है और उनके इंस्टिटूशन में इस प्रकार के रोज़गारपरक कोर्सेज बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध होंगे।  उल्लेखनीय है कि डॉ सिंह को पहले भी मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी में विभिन्न पुरस्कार मिल चुके है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal