ग्रामीण क्षेत्रों मे भी अब निःशुल्क आधुनिक गर्भनिरोधक सब डर्मल इमप्लान्ट सुविधा शुरू

अभी तक यह यह सुविधा आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबंधित 3 चिकित्सालयों  पर उपलब्ध थी
 | 

उदयपुर 6 फ़रवरी 2026। जिले मे परिवार नियोजन साधनों मे  विस्तार करते हुए चिकित्सा  स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम को गति देने व  ग्रामीण क्षेत्रों मे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा मे एक बड़ा कदम उठाया है | इसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय भींडर, झाड़ोल एवं मावली, सेटेलाइट अस्पताल बड़गांव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डबोक, खेरवाड़ा, सनवाड एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुवाणा सहित 8 क्षेत्रीय चिकित्सा संस्थानों पर पद स्थापित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों को इंप्लांट निवेशन का दो दिवसीय प्रशिक्षण  पन्नाधाय महिला चिकित्सालय मे यूएनएफपीए के सहयोग से दिया गया। 

CMHO डॉ अशोक आदित्य ने बताया की बच्चों के जन्म मे सुरक्षित अंतर रखने के लिए सब डर्मल इमप्लान्ट एक आधुनिक व सुरक्षित साधन है। यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए प्रभावी है जो दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर रखना चाहती है। सरकार की इस पहल के अंतर्गत यह सुविधा अब जिले के ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों पर भी निशुल्क उपलब्ध होगी। 

अतिरिक्त CMHO डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया अब जिले की महिलाओ का अपने पसंद का एक और सुरक्षित एवं दीर्घकालिक अस्थायी साधन ग्रामीण क्षत्रों के चिकित्सा संस्थानों पर भी उपलब्ध होगा। अभी तक यह यह सुविधा आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबंधित 3 चिकित्सालयों  पर उपलब्ध थी। उन्होंने बताया की अभी तक इन तीन अस्पतालों मे लगभाग 750 इंपलान्ट सफलतापूर्वक लगाए जा चुके है। चिकित्सालय मे आने वाली महिलाओं को पहले इसके बारे मे विस्तार से बताया जाता है ताकि वे बिना किसी भय के इस साधन को अपना सके।  

यह  प्रशिक्षण डॉ नाज़िमा आर वी वरिष्ठ विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग सेटेलाईट अंबामाता अस्पताल एवं डॉ मीनल चुघ विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग पन्नाधाय महिला चिकित्सालय द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया की यह साधन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर साईड इफेक्ट भी नहीं है।  

इमप्लान्ट तीन सालों के लिए प्रभावी होता है एवं महिला को बार बार अस्पताल आने एवं दवाई लेने की आवश्यकता नहीं होती है। इमप्लान्ट लगाने व निकालने की प्रक्रिया बहुत ही सरल एवं अल्प समय वाली है। यह शरीर के अंदर होने के कारण  बाहर से नहीं दिखाई देता है एवं महिला को किसी प्रकार की असहजता नहीं होती है। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal