दुर्लभ ‘ब्लैक पिगमेंट कैंसर’ पर गीतांजलि हॉस्पिटल ने कसा शिकंजा

 | 
GMCH

 

उदयपुर। प्राइमरी एनोरैक्टल मैलिग्नेंट मेलेनोमा (ब्लैक पिगमेंट कैंसर) एक अत्यंत दुर्लभ लेकिन आक्रामक प्रकार का कैंसर हैजिसे अक्सर सामान्य बवासीरस्किन टैग या अन्य सामान्य गुदा रोग समझ लिया जाता हैजिससे इसके निदान में देरी हो जाती है।

हाल ही में गीतांजलि हॉस्पिटलउदयपुर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के एच.ओ.डी. डॉ. पंकज गुप्ताकैंसर सर्जन डॉ. आशीष झकेटिया एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. कार्तिकेय माथुर के नेतृत्व में 51 वर्षीय एक मरीज का सफलतापूर्वक उपचार किया गया।

मरीज एक वर्ष से मलद्वार से रुक-रुक कर रक्तस्रावजलन और असहजता की शिकायत लेकर आया था। प्रारंभिक जांच में एनल क्षेत्र में 5×8 सेमी की बड़ी पॉलीप जैसी संदिग्ध गांठ पाई गई। नवीन तकनीक की मदद से बिना बड़ी सर्जरी के गांठ को गुदा द्वार के माध्यम से बाहर निकालकर जड़ से हटा दिया गया। मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी और कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया गया। राहत की बात यह रही कि विस्तृत जांचों में शरीर के अन्य हिस्सों में कैंसर के फैलाव (मेटास्टेसिस) का कोई प्रमाण नहीं मिला।

डॉक्टरों के अनुसार यह कैंसर बहुत तेजी से फैलने की क्षमता रखता हैइसलिए समय पर पहचान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही स्टेजिंग के लिए MRI और CT स्कैन जैसी उन्नत जांचें आवश्यक होती हैंताकि बीमारी की गंभीरता का सही आकलन किया जा सके। इस रोग का मुख्य उपचार सर्जरी हैजिसमें प्रभावित हिस्से को पूरी तरह हटाया जाता हैऔर कृत्रिम मलद्वार बनाया जाता हैजो जीवनपर्यंत एक थैली से जुड़ा रहता है। जबकि कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी केवल सीमित रूप से सहायक भूमिका निभाते हैं।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मलद्वार से रक्तस्रावगांठदर्द या लंबे समय तक बनी रहने वाली किसी भी असामान्य परेशानी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर जांच और सही निदान से इस दुर्लभ कैंसर का बेहतर उपचार संभव है। जागरूकता की कमी के कारण अक्सर मरीज देर से अस्पताल पहुंचते हैंजिससे इलाज कठिन हो जाता है।

डॉक्टरों ने यह भी बताया कि ऐसे मामलों में नियमित फॉलो-अप और समय-समय पर जांच बेहद जरूरी हैताकि बीमारी की पुनरावृत्ति या फैलाव को शुरुआती चरण में ही पहचाना जा सके। आम जनता में जागरूकता बढ़ाने से इस दुर्लभ लेकिन गंभीर रोग के परिणामों को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।

Disclaimer

This article is intended solely for public awareness and informational purposes. The medical information shared is based on the expert opinions presented during the awareness session at Geetanjali Medical College & Hospital. It should not be considered a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Readers experiencing any symptoms or health concerns should consult a qualified medical practitioner or specialist. Udaipur Times does not provide medical advice and is not responsible for any decisions made based on the information published in this article.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News