CAIT Udaan Exhibition में गीताांजली की डॉक्टरों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
हार्मोनल बदलाव पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया
उदयपुर 10 जुलाई 2025। CAIT Women Wing Udaipur द्वारा आयोजित तीन दिवसीय CAIT Udaan Exhibition में गीतांजली हॉस्पिटल की प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ-डॉ. अर्चना शर्मा और डॉ. नीलम तोषनीवाल ने महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन हुआ। इस सत्र में उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय पर जांच कराने और प्रजनन स्वास्थ्य, हार्मोनल बदलाव पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. अर्चना ने बताया कि किस तरह नियमित जांच और जागरूकता महिलाओं की सेहत को बेहतर बना सकती है। उन्होंने बताया कि “महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज़ कर देती हैं, जबकि वे पूरे परिवार की रीढ़ होती हैं-उनकी सेहत सर्वोपरि होनी चाहिए।”
डॉ. नीलम ने, महिला रोगों के लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करने की सलाह दी और बताया कि समय पर इलाज और जानकारी ही सबसे बड़ा हथियार है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और डॉक्टरों से खुलकर सवाल किए।
गीतांजली हॉस्पिटल ने यह सुनिश्चित किया कि महिलाएं न केवल बीमारियों से अवगत हों, बल्कि समय रहते उन्हें रोकने के उपाय भी जानें। यह पहल महिला स्वास्थ्य को लेकर एक अहम कदम है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
