GMCH के डॉ ऋषि कुमार शर्मा बने नेपकोन 2023 में पैनेलिस्ट

हैदराबाद में आयोजित हुई कॉन्फ्रेंस 

 | 
dr rishi kumar

हैदराबाद में आयोजित रेस्पिरेट्री मेडिसिन की देश की सबसे बड़ी कॉन्फ्रेंस नेपकोन 2023 में डॉ ऋषि कुमार शर्मा ने गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का प्रतिनिधित्व किया। 

डॉ ऋषि कुमार शर्मा ने न्यूमोथोरेक्स रोग पर आधारित पैनल डिस्कशन में भाग लिया। डॉ शर्मा ने बताया कि न्यूमोथोरेक्स बीमारी का इलाज छाती में चेस्ट ट्यूब डालकर किया जाता है लेकिन अगर यह पद्धति कारगर नहीं रहती है तो ऐसे रोगियों को ऑपरेशन की सलाह दी जाती है जिससे फेफड़े सुचारू रूप से कार्य कर सके। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News