गीताजंली हॉस्पिटल में स्तन कैंसर पर पहली बार राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
उदयपुर 10 मार्च 2026। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन इंडिया की 26वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देशभर से 200 से अधिक कैंसर विशेषज्ञों, सर्जनों और चिकित्सकों ने भाग लिया तथा स्तन कैंसर की रोकथाम, उपचार और नवीनतम तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।
यह कॉन्फ्रेंस ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और इस वर्ष पहली बार राजस्थान में उदयपुर में आयोजित की गई। सम्मेलन का उद्देश्य स्तन कैंसर के क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टरों, सर्जनों और मेडिकल विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक संवाद स्थापित करना, नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों को साझा करना तथा उपचार के बेहतर परिणामों पर चर्चा करना रहा।
सम्मेलन के दौरान देश के प्रतिष्ठित कैंसर विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इनमें प्रमुख रूप से पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह (पटना), डॉ. जे.डी. पटेल (अहमदाबाद), डॉ. दुर्गातोष पांडे (फरीदाबाद), डॉ. पारस खन्ना (एम्स, जम्मू), डॉ. दीपांजली पटेल (मुंबई), डॉ. हीरक व्यास (अहमदाबाद), डॉ. पंकज कुमार गर्ग (देहरादून), डॉ. मंजुनाथ (बेंगलुरु) तथा डॉ. किंजल जानी (अहमदाबाद), डॉ तरंग पटेल (राजकोट) सहित कई विशेषज्ञ शामिल रहे।
कॉन्फ्रेंस में 100 से अधिक मेडिकल विद्यार्थियों ने भी भाग लेकर स्तन कैंसर के आधुनिक उपचार, सर्जिकल तकनीकों और नई शोध संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।
इस अवसर पर आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें 250 से अधिक महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने महिलाओं को बताया कि नियमित जांच और अर्ली डायग्नोसिस के माध्यम से स्तन कैंसर का समय रहते पता लगाकर सही उपचार से जान बचाई जा सकती है।
कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ गीतांजली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आर.के. व्यास, डीन डॉ. संगीता गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद यादव तथा वरिष्ठ ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ. गरिमा मेहता की उपस्थिति में हुआ।
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैंसर सेंटर के विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रकार के वैज्ञानिक सम्मेलन से डॉक्टरों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान होता है, जिससे भविष्य में मरीजों को और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
#Udaipur #RajasthanNews #BreastCancerAwareness #BreastCancerConference #GeetanjaliHospital #UdaipurMedicalNews #HealthcareIndia #CancerAwareness #MedicalConference #UdaipurEvents #RajasthanHealthcare
