गीतांजली हॉस्पिटल: महिलाओं के स्वस्थ भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता
 | 
GMCH

उदयपुर 17 नवंबर 2025। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा उदयपुर के कोरल सुभ निवास, सेलिब्रेशन रेजिडेंसी और जम्बो दीप टॉवर सोसाइटी की महिला सदस्यों के लिए आज स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, समय पर उपचार के महत्व और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में गीतांजली हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या चौधरी ने प्रजनन स्वास्थ्य, स्त्रीरोग संबंधी बीमारियों की रोकथाम, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जांच और जागरूकता ही एक स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।

महिला स्वास्थ्य के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, गीतांजली हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों एवं हेल्थ टॉक्स का लगातार आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस पहल का लाभ उठा सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News