नाथद्वारा का SETU हेल्थकेयर मॉडल पूरे राजस्थान में होगा लागू

 | 
Nathdwara Setu Model

 

Udaipur Times, Nathdwara SETU Software: नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर नवाचार और जनहितकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। देश में अपनी तरह के पहले ‘सेतु डिजिटल इमरजेंसी हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर (SETU)’ के माध्यम से नाथद्वारा जिला अस्पताल ने सर्वाधिक मरीजों को समयबद्ध रेफरल सुविधा उपलब्ध कराकर एक नई मिसाल कायम की है। Nathdwara SETU Software

इस उपलब्धि को राज्य स्तर पर भी बड़ी पहचान मिली है। राजस्थान के आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस में RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर द्वारा विकसित SETU डिजिटल इमरजेंसी हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर की प्रस्तुति को विशेष रूप से शामिल किया गया। मुख्य सचिव ने इस मॉडल की सराहना करते हुए इसे पूरे राजस्थान में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।Nathdwara SETU Software

इस अवसर पर नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि यह नाथद्वारा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि यहां से शुरू हुआ स्वास्थ्य नवाचार अब पूरे राजस्थान के लिए मॉडल बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही इस पहल का उद्देश्य है। Nathdwara SETU Software

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने ‘सेतु डिजिटल इमरजेंसी हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर (SETU)’ के विकास में योगदान देने वाले RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के सभी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों को इस अभिनव तकनीक के विकास के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में ऐसे नवाचार न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाते हैं, बल्कि आमजन को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Nathdwara SETU Software

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि SETU के राज्यव्यापी क्रियान्वयन से प्रदेशभर के मरीजों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण रेफरल सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। Nathdwara SETU Software
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News