उदयपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियों तीन दिवसीय अभियान 28 जून से
Udaipur Times, Udaipur News: 25 जून 2026। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 जून से पल्स पोलियों अभियान चलाया जाएगा जिसमें 4 लाख 29 हजार बच्चों को पोलियों पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। माइक्रो प्लान बना कर 5 वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
सीएमएचओ डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान में प्रथम दिन बच्चों को बूथ पर दवा पिलाई जायेगी। अधिक से अधिक लक्ष्य प्रथम दिन में प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शेष दो दिन वंचित बच्चों को घर घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।
आरसीएचओ डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि उदयपुर जिले में 1461बूथ स्थापित किया जाएगा। 2688 टीम घर घर जाकर दवा पिलायेगी। 83 ट्रांजिट टीम और 83 मोबाइल टीम और 295 सुपरवाइजर बनाये गये है। ट्रांजिट टीम और मोबाइल टीम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और दूर्गम क्षेत्रों में जाकर दवा पिलायेगी।
