पुराने व गंभीर दर्द के उपचार को मिली नई तकनीक, गीतांजलि में RFA सुविधा शुरू

 | 
GMCH

 

उदयपुर। लंबे समय से दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) की सुविधा शुरू की गई है। एनेस्थीसियोलॉजी, क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन विभाग में इस सुविधा का शुभारंभ 31 अगस्त 2026 को हुआ।

समारोह का उद्घाटन गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक एवं विभागीय फैकल्टी मौजूद रहे।

विभागाध्यक्ष डॉ. अलका छाबड़ा ने बताया कि RFA ऐसे मरीजों के लिए उपचार का एक विकल्प हैजिन्हें दवाइयों और सामान्य उपचार से पर्याप्त राहत नहीं मिलती। उचित रूप से चयनित मरीजों में इसका उपयोग घुटने व जोड़ों के पुराने दर्द, रीढ़ संबंधी दर्द और कैंसर से जुड़े दर्द में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य दर्द कम करने के साथ मरीज की रोजमर्रा की गतिविधियों और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

इस अवसर पर डॉ. चारु शर्मा ने RFA पर प्रस्तुति देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, उपयोग, प्रक्रिया और किन मरीजों में यह उपचार किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी।

कार्यक्रम में बताया गया कि पुराने दर्द से परेशान मरीजों के लिए सही जांच और उचित उपचार के माध्यम से दर्द में राहत और बेहतर जीवन की दिशा में मदद मिल सकती है।

Disclaimer

This article is intended solely for public awareness and informational purposes. The medical information shared is based on the expert opinions presented during the awareness session at Geetanjali Medical College & Hospital. It should not be considered a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Readers experiencing any symptoms or health concerns should consult a qualified medical practitioner or specialist. Udaipur Times does not provide medical advice and is not responsible for any decisions made based on the information published in this article.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News