प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान

शिशु और माँ को स्वस्थ और सुरक्षित् रखने लिए विभाग हर पल तत्पर-डा बामनिया

 | 
pm

उदयपुर 9 मार्च 2024 । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक 9,18 और 27 तारीख को दी जाने वाली सेवाओं में आज जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। 

प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गयी। जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ को पहचान कर तुरंत ही उच्च चिकित्सा संस्थान पर भेजा गया।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि जिले में प्रत्येक 9,18 और 27 तारीख को आयोजित होने वाले अभियान में जिले में सभी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं को सेवाएं दी जाती है जिसमें उनकी सभी प्रकार की जांचे मुफ्त में की जाती है। किसी प्रकार के जोखिम होने पर उन्हें विशेषज्ञो के पास भेजा जाता है। 

जिले में अब तक 30787 महिलाएं लाभांवित हो चुकी है।18447 महिलाओं की द्वितीय और तृतीय जांचे की जा चुकी है। 12897 महिलाएं तीन से अधिक जांचो का लाभ ले चुकी है। 2694 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का पता कर उच्च संस्थानों पर भेजा गया है।

सीएमएचओ डॉ बामनिया ने बताया कि पिछले वर्ष उदयपुर जिले को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए फरवरी माह में राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News