उदयपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

 | 
pm abhiyan

 

Udaipur Times, 27 जून 2026 । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जो हर माह की 9,18 और 27 तारीख को आयोजित किया जाता है के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर द्वितीय डॉ ओ पी रायपुरिया ने बताया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ को चिन्हित कर उपचार हेतु उच्च संस्थानों पर भेजा गया। मां बाउचर योजना के अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी हेतु वाउचर दिये गये। गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने की जानकारी दी गई। खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओ को एफसीएम और आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाये गये। 

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए। गर्भवती महिलाओं की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन , वजन, लम्बाई आदि की जांच कर आयरन और कैल्शियम की दवा दी गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News