राजसमंद की 9 वर्षीय प्रियंका को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना से हुई मुफ्त हार्ट सर्जरी

 | 
Free Heart Surgery in rajasthan

 

Udaipur Times, Rajsamand News: 7 जुलाई 2026। जिले के रेलमगरा ब्लॉक अन्तर्गत सासेंरा ग्राम पंचायत के गांव कहार खेड़ा में हेल्थ स्क्रीनिंग के दौरान मासूम प्रियंका के बार - बार बिमार पड़ने तथा शरीर में थकान बनी रहने का मामला सामने आया जिसको तुरंत जिला चिकित्सा संस्थान पर रेफर किया गया। Rajsamand News

जिला प्रशासन के निर्देशन में आर.के.जिला चिकित्सालय में में स्कूली बच्चों के लिये विशेष शिविर के आयोजन में प्रियंका को उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर किया गया। अनन्ता हॉस्पीटल में प्रियंका कहार की जांच की गई जिसमें मासूम प्रियंका के दिल में जन्मजात विकृति होना पाया गया। 9 वर्षीय प्रियंका कहार की अनन्ता हॉस्पीटल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क सफल हार्ट सर्जरी की गई, अब वह स्वस्थ है। Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana

प्रियंका कहार के पिता किशन लाल कहार ने बताया कि प्रियंका के खेलने-कुदने के साथ-साथ नृत्य करने का शौक है लेकिन थोड़ी भी शारीरिक गतिविधीयां करने पर सांस फूलने के साथ ही छाती में दर्द होता था। उन्होंने कहा कि भला हो राज्य सरकार का जिसके माध्यम से बीमारी की पहचान हुई लेकिन अब ऑपरेशन की बात पिता किशन कहार परेशान हो गया। Rajsamand News

किशन ने बताया कि वह गांव के तालाब में पारम्परीक सिंघाडे़, खरबूज, तरबूज की खेती करते है, जिससे बड़ी मुश्किल से परिवार का निर्वाह होता है। अब हॉस्पीटल में किशन कहार से मुख्यमंत्री आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी चाही तो पता चला कि पॉलिसी नही थी। ऐसे में किशन ने अपनी बेटी के उपचार के लिये योजना के तहत निम्न आयवर्ग होने से तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता हेतु जिला कलक्टर राजसमन्द के यहां आवेदन किया जहां आवश्यक पड़ताल करके आवेदन स्वीकृत कर दिया गया। Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana

मासूम प्रियंका का 23 मार्च 2026 को अनन्ता हॉस्पीटल में कार्डिक सर्जन डॉ सूर्या कुमार मिश्रा, कार्डियोलोजिस्ट डॉ योगेन्द्र सिंह राणावत तथा डॉ डीसी जैन ने सफल निःशुल्क हार्ट सर्जरी करके नया जीवन दिया गया। Rajsamand News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News