राजस्थान मे सरकारी कैंसर इंजेक्शन की अवैध बिक्री के मामले में जांच के निर्देश

 | 
Ivenstingation Order

 

Udaipur Times, Rajasthan News:  बीकानेर के सरकारी कैंसर अस्पताल के लिए RMSCL के माध्यम से भेजे गए कैंसर इंजेक्शन के दिल्ली में कथित रूप से अवैध बिक्री के मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रकरण की तथ्यात्मक जांच के निर्देश दिए हैं। Rajasthan News

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली महंगी जीवनरक्षक दवाओं की किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या अनाधिकृत बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने RMSCL एवं संबंधित अधिकारियों से दवा की पूरी सप्लाई चेनस्टॉक रजिस्टरइंडेंटडिस्पैच एवं अस्पताल स्तर पर वितरण का रिकॉर्ड तत्काल जांचने के निर्देश दिए हैं।

खींवसर ने कहा कि यदि जांच में सरकारी दवा की आपूर्ति में किसी स्तर पर अनियमिततालापरवाही अथवा मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Rajasthan News

उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में उपयोग होने वाली महंगी दवाओं की उपलब्धता और उनके सुरक्षित उपयोग की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इस मामले में भी जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Rajasthan News

खींवसर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी दवाओं की सप्लाई एवं वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News