Udaipur Times, Pulse Polio Campaign: राजसमंद मे अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा ने सुबह किशोर नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर पर संचालित पोलियो बूथ पर नौनिहालों को पोलियों दवा पीलाकर जिलें में पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी आर.के जिला चिकित्सालय डॉ रमेश रजक, डिप्टी सीएमएचओ प.क डॉ महेन्द्र सिंह खंगारोत, डिप्टी कंट्रोलर नाथद्वारा जिला चिकित्सालय डॉ सतीश सिंघल, शहरी नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ राष्ट्रसहना आजाद, नर्सिंग अधिकारी प्रकाश वैष्णव, नानालाल कुमावत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बूथ कवरेज को बढ़ाने के लिये अभियान के तहत तैयार की गई कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया अभियान को संचालित करने के लिये गांव वार पर्यवेक्षको की नियुक्ति की गई है तथा बताया कि अभियान के पहले दिन ही प्रयास किये जा रहे है कि अधिक से अधिक बच्चो को बूथ पर पोलियो रोधी दवा पिलाई जाये इसके बावजूद भी दवा पीने से वंचित रहे बच्चो को आगामी दो दिन में घर-घर जा कर दवा पिलाई जायेगी तथा शत प्रतिशत उपलब्धि हांसिल की जायेगी।
आरसीएचओ डॉ सुरेश मीणा ने गजपुर, ओलादर, आरेट, वरदड़ा, कलथाना, कोयड़ स्थित बूथों का निरीक्षण कीया व आवश्यक निर्देश दियें। डिप्टी सीएमएचओ प.क महेन्द्र सिंह खंगारोत एवं जिला क्षय रोग अधिकारी रामनिवास जाट ने खमनोर व देलवाड़ा ब्लॉक अन्तर्गत नाथद्वारा, उपली ओडन, खमनोर, सेमल, नेड़च, घोड़ाघाटी, उथनोल, उपली ओडन स्थित पोलियो बूथो निरीक्षण किया तथा वेक्सीनेटर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला औषधी भण्डार के प्रभारी अधिकारी डॉ अनिल जैन ने लाम्बोड़ी, दिवेर, खीमाखेड़ा, बरार, छापली, हथई, मादा की बस्सी क्षैत्र के पोलियो बूथो का निरीक्षण किया।
वहीं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार खोलिया ने राजसमंद, डॉ अनुराग शर्मा ने देवगढ़, डॉ नरेन्द्र यादव ने देलवाड़ा, डॉ मस्तराम मीणा ने केलवाड़ा, डॉ दीपक कुमार ने खमनोर, डॉ राजेन्द्र चौधरी ने रेलमगरा, डॉ प्रवीण कुमार सैनी ने भीम, डॉ आदित्य आचार्य ने आमेट ब्लॉक के ग्रामीण ढांणियों में स्थित पोलियो बूथ का निरीक्षण किया।