राजस्थान मे चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

 | 
600 Medical Officer Recruitment

 

Udaipur Times, Job Alert: राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों सहित विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

खींवसर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्गों के कुल 39,288 पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति की कार्यवाही की जा चुकी है। जिसमें 208 चिकित्सा अधिकारी (दंत), 1,699 चिकित्सा अधिकारी, 19,240 अराजपत्रित संवर्ग के पदों पर नियुक्तियाँ की जा चुकी हैंइसी प्रकार चिकित्सा शिक्षा संवर्ग में सहायक आचार्य 14 पदों पर एवं सहायक आचार्य के 1 नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 18,126 पदों पर नियुक्तियां दी गई है।

उन्होंने  कहा कि 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

खींवसर ने कहा कि सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध कराने पर है। चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि निरामय राजस्थानके संकल्प को साकार करने के लिए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और मानव संसाधन की उपलब्धता पर निरंतर कार्य कर रही है। आमजन को अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में बेहतर उपचार मिले, यही सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News