Udaipur Times, Alwar News: अलवर CMHO ने जिले के निजी निशु हॉस्पिटल में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा प्रसूता की डिलेवरी कराने के मामले में अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।
अलवर CMHO ने बताया कि साथ ही अस्पताल के संचालक चिकित्सक का RMC रजिस्ट्रेशन तथा नर्सिंगकर्मियों का RNC निरस्त के लिए लिखा गया है।
आपको बता दे की प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने उदयपुर, कोटा, जोधपुर, बूंदी, डूंगरपुर, अजमेर, बीकानेर तथा श्रीगंगानगर में दर्ज मातृ मृत्यु के मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों के साथ उपचार व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश देते हुए गैप कम करने को कहा।