सीएमएचओ ने पदराडा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

जननी सुरक्षा योजना का लाभ सभी प्रसूताओं को मिले- सीएमएचओ 

 | 
chc padrada

उदयपुर 17 जुलाई 2023 । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने आज पदराडा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण और साथ सीएचसी के नवनिर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया। 

डॉ बामनिया ने बताया कि आज खंड गोगुंदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदराडा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया । वहाँ कार्य कर रहे कर्मचारियों से मिलकर पूरी जानकारी ली, निर्माणाधीन भवन के दौरे के उपरांत वर्तमान में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदराडा के जेएसवाई वार्ड में भर्ती महिलाओं से चिरंजीवी योजना के लाभ की जानकारी दी और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। वहां के स्टाफ को सफाई संबंधी कमियों को बताया। 

बायो वेस्ट मैनेजमेंट सही तरीके से ना होने पर प्रभारी को कार्य सही करने के निर्देश दिए। वहां दवा स्टोर अव्यवस्थित पाया गया जिसे व्यवस्थित रखने के लिए निर्देश दिए। अनुपयोगी सामान को व्यवस्थित या नष्ट करने के लिए कहा गया। उसके उपरांत सीएचसी सायरा का भी दौरा किया। वहां के चिकित्सा अधिकारी से मिलकर वहां की कमियों के बारे में चर्चा की । नव क्रमोन्नत होने पर आवश्यक उपकरण और दवाओं की कमी को दूर करने के निर्देश दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News