उदयपुर आयुर्वेद अस्पताल मे थाइरोइड एवं मोटापा निःशुल्क जांच शिविर 11 अगस्त को

 | 
Ayurvedic Hospital Udaipur

 

Udaipur Times, Health News: उदयपुर के मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से संबद्ध राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मोती चौहट्टा में प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा के निर्देशन में दिनांक 11.08.2026, मंगलवार को प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक निःशुल्क थाइरोइड एवं मोटापा की जांच, परामर्श एवं औषध वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

चिकित्सालय प्रभारी प्रो. रवि शर्मा ने बताया कि शिविर में अत्यधिक थकान एवं कमजोरी महसूस होना, चेहरे एवं पैरों पर सूजन दिखाई देना, वजन में वृद्धि, बाल झड़ना, मासिक धर्म की अनियमितता, थोड़ा सा काम करने पर सांस फूलना, लिपिड प्रोफाइल विकृति संबंधित लक्षणों से पीडित रोगियों को निःशुल्क जांच, औषध वितरण एवं चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।

शिविर प्रभारी डॉ. देवेश जैमन ने बताया की शिविर मे जांच हेतु भूखे पेट आना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News