उदयपुर के पन्नाधाय महिला चिकित्सालय भवन का होगा पुनर्निर्माण, 120 करोड रुपए आवंटित

 | 
Udaipur Pannadhay Hospital

Udaipur Times, Health Update: 5 जून 2026। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बाद उदयपुर के पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन के पुनर्निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है और इसके लिए कुल 120 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है। साथ ही निर्माण के कार्यदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सांसद डॉ रावत ने इसके लिए मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री का आभार जताया। Udaipur Pannadhay Women Hospital

सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर पत्रावली जयपुर में लंबे समय से लंबित थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र स्वीकृत करवाने का अनुरोध किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त बाबूलाल गोयल ने प्राचार्य आरएनटी मेडिकल कॉलेज को पत्र भेजकर कार्यकारी एजेंसी एच.एल.एल लाइफ केयर लि. को लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने के संबंध में पत्र लिखा है। Health Update

पत्र में बताया गया है कि संबंधित निर्माण कार्य के निष्पादन के लिए सक्षम स्तर से अनुमोदन उपरांत एच.एल.एल लाइफ केयर लि. को कार्यकारी संस्था नियुक्त किया गया है। परियोजना की डीपीआर सार्वजनिक निर्माण विभाग की बीएसआर के आधार पर तैयार होगी। Udaipur Pannadhay Women Hospital

उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत ने इस भवन निर्माण में देरी के कारण महिला मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री को पत्र लिख बताया था कि उदयपुर संभाग के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में स्थित पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय का भवन वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इस कारण चिकित्सालय में आने वाली महिला मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। Health Update

आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्सकों से चर्चा करने पर यह तथ्य भी सामने आया है कि गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए अन्य वार्डों में स्थानांतरित करना पड़ रहा है, जो आवश्यक चिकित्सा उपकरणों एवं सुविधाओं से पूर्णतः सुसज्जित नहीं हैं। यह स्थिति मरीजों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक है। Udaipur Pannadhay Women Hospital

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News