मानसून में इंसानो के साथ जानवरों में भी बढ़ रहा वायरल

सर्वाधिक शिकार डॉग्स-बिल्ली

 | 
Animal Aid rescues dog embedded with Electric Wire in neck

उदयपुर | मानसून सीजन में इनसानों के साथ जानवर भी तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। चेतक स्थित शहर के सबसे बड़े पशु चिकित्सालय की ओपीडी में 30 से 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले 17 दिनों में ही 3 हजार से ज्यादा जानवर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या पालतू डोग्स, बिल्ली, खरगोश जैसे छोटे जानवरों की है। इनमें दाद, खुजली, बुखार और उल्टी की शिकायतें मिल रही है।

पशु चिकित्सालय के डॉ. कामेंद्र ने बताया कि जानवरों में बारिश के कारण बीमारियां बढ़ रही है। अगर जानवर सामान्य से ज्यादा आक्रमक या चिड़चिड़े हो जाएं तो समझ जाएं कि वे किसी चीज से परेशान हैं। उनमें खुजली, बाल झड़ना, त्वचा की ऊपरी परत का उतरना, सूजन, त्वचा में घाव जैसी परेशानी हो सकती है। जिससे उनका खाना-पीना भी छूट सकता है।

अपने पैट्स को इन रोगों से बचाने के लिए बारिश में भीगने से बचाएं। उन्हें ठंडी हवा में भी न रहने दें। खाने में फ्रेश फूड दें। अगर इनमें से कोई लक्षण दिखाई दे तो उन्हें अस्पताल दिखाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News