विश्व स्तनपान सप्ताह 2023 के अवसर पर गीतांजली हॉस्पिटल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजन

एक फीडिंग बोतल को तोड़ो, एक ज़िंदगी को जोड़ो

 | 
world breastfeeding week

उदयपुर 5 अगस्त 2023 । विश्व स्तनपान सप्ताह 2023 के अवसर पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग, गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा 5 अगस्त को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

कम्यूनिटी मेडिसिन के एचओडी डॉ. मुकुल दीक्षित ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता डीन डॉ. संगीता गुप्ता ने की। अतिथि वक्ता बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा संध्या और डॉ. नीतू बेनीवाल ने "मानव दूध बैंक" के बारे में बात की। 

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सरीन ने भी विषय पर बात की। कार्यक्रम में डॉ. हेमलता मित्तल, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. मेधा माथुर, डॉ. ज्योति जैन और डॉ. सुरेश चौधरी मौजूद रहे। छात्रों और संकाय सदस्यों को स्तनपान के महत्व और मानव दूध बैंकिंग के लाभों के बारे में शिक्षित किया गया।

एक फीडिंग बोतल को तोड़ो, एक ज़िंदगी को जोड़ो

world breastfeeding week

ये उदगार प्रकट किए डॉ देवेंद्र सरीन ने जो बतौर मुख्य वक्ता विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टेकरी में आयोजित संगोष्ठी को उदबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को बताया कि बोतल से दूध पिलाने से बच्चों में दस्त रोग, न्यूमोनिया एवम् कुपोषण अधिक होता है। उन्होंने पहले छह माह तक बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाने पर जोर दिया।

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर, गीतांजली मेडीकल कॉलेज एवम् हॉस्पिटल, रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा, आईएपी उदयपुर एवम् इनरव्हील क्लब के सांझे में मनाये जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के पांचवे दिन स्त्री रोग  विशेषज्ञ डॉ नलिनी शर्मा ने स्तनपान से माताओं को होने वाले लाभों के बारे में बताया उन्होंने दुग्धधारी महिलाओं को पोष्टिक आहार देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी अध्यक्ष रो.गिरीश मेहता ने स्तनपान के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आहवान किया। डॉ शुभम जैन ने मातृदुग्ध की संरचना के बारे में बताया। रोटरी वसुधा की अध्यक्षा रो. सुनीता भंडारी ने स्तनपान से शिशु को होने वाले लाभों के बारे में बताया। 

इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं के लिए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के नाम दीपिका साहु, पूनम चौधरी, डिंपल गमेती, मनीषा साहु, कीर्ति कश्यप,  चेतना राठौर, हेमलता मेघवाल, सुधि मेहता, राखी बैरवा, वर्षा खत्री है। आगंतुको का स्वागत शाला की प्राचार्या श्रीमती  आलोक ने किया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की श्रीमती कैलाश माली ने किया। धन्यवाद की रस्म क्लब सचिव रो.अंजु सिंघवी ने अदा की। प्रश्नोत्तरी  के संचालन में  रो. मीना  मांडोत  एवम्  रो. गरिमा  बोरडिया  ने  सहयोग दिया। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से रोटरी वसुधा की रो.शरद राठौर एवम् रो. किरन तांतेड उपस्थित थी। गीतांजाली के आलोक शर्मा ने बताया की कल शिक्षा  भवन चौराहा की कच्ची बस्ती की महिलाओं के लिए प्रात: 11 बजे संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News