गिट्स के 04 विद्यार्थियो का विवो राजस्थान में चयन

गिट्स के एमबीए के 04 विद्यार्थियो का प्रमुख टेलीकाॅम कम्पनी विवो राजस्थान में चयन
 | 
काजल जैन, दिक्षान्त सक्सेना, सचिन कुमार शर्मा व विरेन्द्र सिंह चुण्ड़ावत का मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयन किया।

गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा एम.बी.ए. के 04 विद्यार्थियो का चयन देश की प्रमुख टेलीकाॅम कम्पनी विवो राजस्थान में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 3.0 लाख के सालाना पैकेज पर चयन हुआ । 

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कम्पनी से आये कम्पनी के प्रतिनिधि हेमेंद्र सिंह शेख़ावत (डिप्टी मैनेजर एचआर) व टेक्नीकल एवं एच.आर. टीम के सदस्यों ने सर्वप्रथम कम्पनी एवं जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी एवं लिखित परीक्षा,  पर्शनल इंटरव्यू एवं एच. आर. इन्टरव्यू के माध्यम से विद्यार्थी काजल जैन, दिक्षान्त सक्सेना, सचिन कुमार शर्मा व विरेन्द्र सिंह चुण्ड़ावत का मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयन किया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के सवर्णिम भविष्य की कामना की। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News