गिट्स के 06 विद्यार्थियों का एमएनसी पिनेक्कल इन्फोटेक में चयन
गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज में ऑफ़ कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा बी.टेक. मेकेनिकल इन्जिनियरिंग के 04 एवं सिविल इन्जिनियरिंग के 02 विद्यार्थियों का चयन प्रमुख एमएनसी कम्पनी पिनेक्कल इन्फोटेक में ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर चयन हुआ। ट्रेनिंग के दौरान इन विद्यार्थियों को 18000 प्रतिमाह स्टीपेण्ड मिलेगा । ट्रेनिंग समाप्त होने पर कम्पनी के नियमानुसार वेतन दिया जायेगा।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने यह बताया कि पिनेक्कल इन्फोटेक 2003 से 1251 से ज्यादा कर्मचारियो के साथ बिल्डिंग इनफोरमेंशन मोडलिंग, स्टेडियम, एयरपोर्ट, हाॅस्पीटल, मेडिकल सेंटर, टाॅवर, युनिवर्सिटी केम्पस इत्यादि के कंस्ट्रक्शन में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। भारत, यु.एस.ए., यू.के., यू.ए.ई., इटली एवं स्वीटजरलेण्ड प्रमुख कम्पनी के निर्यात केन्द्र हैं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कम्पनी के ऑफिशियल ने सर्वप्रथम कम्पनी एवं जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी एवं उसके उपरान्त लिखित परीक्षा एवं तकनीकी इन्टरव्यू द्वारा मेकेनिकल इन्जिनियरिंग के 04 विद्यार्थी शुभम् पुरोहित, रोहित गौतम, कौशलेन्द्र पाल सिंह राणावत एवं अपूर्व गुप्ता तथा सिविल इन्जिनियरिंग के 02 विद्यार्थी भूपेन्द्र सिंह चैहान एवं पुरुषोत्तम कुमावत का ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर चयन किया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के सवर्णिम भविष्य की कामना की।