गिट्स के 06 विद्यार्थियों का थ्रिलोफिलिया डाॅट काॅम में 03 लाख के पैकेज पर चयन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर के बीटेक इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 05 व कम्प्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच के 01 विद्यार्थी का थ्रिलोफिलिया डाॅट काॅम में बिजनेस डवलपमेंट एक्जिक्यूटिव पद पर 03 लाख के सालाना पैकेज पर चयन हुआ।

 | 

संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड अरविन्द पेमावत ने बताया कि थ्रिलोफिलिया डाॅट काॅम देश की सबसे बडी आॅनलाईन एडवेंचर प्रदान करने वाली कंपनी हैं। जो 8000 से ज्यादा एडवेंचर एक्टिविटी प्रदान करती हैं। यह कम्पनी अपनी सेवाएं भारत के 200 शहरों में तथा एशिया के 15 देशों में प्रदान करती है।

कंपनी से आए सीईओ चित्रा गुरूनानी, पार्वती (सीनियर टीम लीड) व हिमानी गौड (मैनेजर) ने सर्वप्रथम प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियो को कंपनी व जाॅब प्रोफोइल क बारे में अवगत कराया। उसके पश्चात् लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन व एचआर इंटरव्यू के माध्यम से बीटेक इलेक्ट्रीकल ब्रांच के विद्यार्थी मोईन खान, अनिरूद्ध सिंह चारन, हर्षिता जाडिया, शम्स सिद्धिकी, निशा सौलंकी व कम्प्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी मोटानी साद का चयन बिजनेस डवलपमेंट एक्जिक्यूटिव पद पर किया।

संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बाबू लाल जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामना प्रेषित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News