गिट्स के 08 विद्यार्थियों का एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पर चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुरके एम.बी.ए.के 08 विद्यार्थियों का चयन प्राइवेट सेक्टर के मुख्य बैंकों में शुमार किये जाने वाले एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजरके पद पर 3.17 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ। संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि एक्सिस बैंक भारत का प्राईवेट सेक्टर का तीसरा बडा बैंक हैं जो 1994 से 56 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के साथ भारत में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा हैं।

बैंक से आए बैंक आॅफिशियल नवीन जोशी (एच.आर. मैनेजर) ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को प्रजेन्टेशन के माध्यम से बैंक प्रोफाइल व जाॅब प्रोफाईल के बारे में अवगत कराया। उसके पश्चात् आॅनलाइन टेस्ट व पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से एम.बी.ए. के विद्यार्थी शिप्रा मोगरा, सिद्धार्थ कुमार जैन, अभिषेक इन्दौरिया, आयुषी अग्रवाल, देव नारायण खटीक, चिराग झंवर, नरेन्द्र सिंह राणावत व यश कोठारी का चयन असिस्टेंट मैनेजर के पद पर किया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।