हरियाणा में 1 हब और 6 स्पोक ITI का होगा आधुनिकरण, PM-SETU के तहत ₹320 करोड़ मंजूर
Udaipur Times, Haryana News : कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात आईटीआई के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा।
एक हब और छह स्पोक आईटीआई का होगा आधुनिकरण
कुरुक्षेत्र क्लस्टर को पीएम-सेतु के तहत परिकल्पित हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा और इसमें सात सरकारी आईटीआई शामिल होंगे।
सरकारी आईटीआई, कुरुक्षेत्र 'हब आईटीआई' के रूप में कार्य करेगा, जबकि निम्नलिखित संस्थान 'स्पोक आईटीआई' के रूप में कार्य करेंगे:
राजकीय महिला आईटीआई, कुरुक्षेत्र
राजकीय आईटीआई, कैथल
राजकीय महिला आईटीआई, कैथल
राजकीय आईटीआई, पेहोवा
राजकीय आईटीआई, पबनावा
राजकीय महिला आईटीआई, अंबाला सिटी