इलाज करवाने आए दंपत्ति के 1 लाख रूपये हुए पार
नाथद्वारा से उदयपुर कल शाम अपनी पत्नी के साथ इलाज करवाने आए कालू लाल कि जेब से 1 लाख रूपये पार हो गए।
नाथद्वारा से उदयपुर कल शाम अपनी पत्नी के साथ इलाज करवाने आए कालू लाल कि जेब से 1 लाख रूपये पार हो गए।
नाथद्वारा निवासी एंव पेशे से ठेकेदार कालू लाल कुमावत अपनी पत्नी के साथ कल नाथद्वारा से उदयपुर इलाज करवाने के लिए आये थे। वे टाउनहॉल से यूनिवर्सिटी रोड स्थित सरस्वती हॉस्पिटल में जाने के लिए बड़े ऑटो में बैठे। कोर्ट चौराहा पहुँचने पर ऑटो चालक ने सवारी नहीं होने की वजह से आगे नहीं जाने की बात कही; इसपर वे अपनी पत्नी के साथ उतर गए।
कुछ दुरी पर चलने के बाद जब उन्होंने जेब चेक की तो पता चल कि जेब से पैसे गायब है। दम्पति ने शहर के सूरजपोल थाने में पहुँच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।