कार्डियोलोजी विभाग में 10 लाख की इको पोर्टेबल मशीन भेंट

लायन्स क्लब उदयपुर द्वारा वरिष्ठ सदस्या लायन प्रेमलता मेहता के सहयोग से महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के कार्डियोलोजी विभाग में 10 लाख रूपयें लागत की इको पोर्टेबल मशीन भेंट की।

 | 

कार्डियोलोजी विभाग में 10 लाख की इको पोर्टेबल मशीन भेंट

उदयपुर 18 अक्टूबर 2019 । लायन्स क्लब उदयपुर द्वारा वरिष्ठ सदस्या लायन प्रेमलता मेहता के सहयोग से महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के कार्डियोलोजी विभाग में 10 लाख रूपयें लागत की इको पोर्टेबल मशीन भेंट की।

आईसीयू में भर्ती ह्दय रोगियों को मिलेगी तुरन्त इको सुविधा

क्लब अध्यक्ष कीर्ति जैन ने बताया कि इस अवसर पर आरएनटी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. डी.पी.सिंह ने इस मशीन को कार्डियोलोजी विभाग के लिये एक वरदान बताया। कार्डियोलोजी विभागाध्यक्ष डाॅ. मुकेश शर्मा ने बताया कि इस मशीन के आने से आईसीयू में भर्ती ह्दय रोगियों को तुरन्त इको सुविधा मिलेगी, जिससे उनके जीवन को बचाया जा सकेगा।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

इस अवसर पर सचिव लोकेन्द्र कोठारी, कोषाध्यक्ष भगवती लोढ़ा, रोशनलाल जोधावत, आशीष हरकावत, पीयूष भंसाली मौजूद थे। सभी ने प्रेमलता मेहता के अतुलनीय सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News