धुलंडी के दिन नीमच खेड़ा देवाली में हुई छेड़छाड़ की घटना के 10 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 1 अप्रैल 2019, शहर के नीमच खेड़ा देवाली में धुलंडी के दिन एक युवती और उनकी सहेली के साथ असामाजिक तत्वों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की तथा पीड़िता भाग कर अपने भाई दीपक कुमार के दुर्गा कॉलोनी स्थित कमरे पर चली गई जहाँ पर अभियुक्तों ने पीड़िता के साथियो मयंक, अनिल, अमृत लाल मेघवाल और दिलीप के साथ मारपीट की और उनकी दो बाइक्स पर भी तोड़फोड़ की। घटना को एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।एससी एसटी सेल थानाधिकारी हितेश मेहता ने बताया की उक्त प्रकरण में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है जबकि दो बाल अपंचारियो को भी निरुद्ध किया गया है।

 | 

धुलंडी के दिन नीमच खेड़ा देवाली में हुई छेड़छाड़ की घटना के 10 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 1 अप्रैल 2019, शहर के नीमच खेड़ा देवाली में धुलंडी के दिन एक युवती और उनकी सहेली के साथ असामाजिक तत्वों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की तथा पीड़िता भाग कर अपने भाई दीपक कुमार के दुर्गा कॉलोनी स्थित कमरे पर चली गई जहाँ पर अभियुक्तों ने पीड़िता के साथियो मयंक, अनिल, अमृत लाल मेघवाल और दिलीप के साथ मारपीट की और उनकी दो बाइक्स पर भी तोड़फोड़ की। घटना को एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

एससी एसटी सेल थानाधिकारी हितेश मेहता ने बताया की उक्त प्रकरण में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है जबकि दो बाल अपंचारियो को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्त में आये आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह मालावत पिता यशपाल सिंह निवासी नीमच माता स्कीम देवाली, विक्रम सिंह सिसोदिया पिता भगवत सिंह सिसोदिया निवासी नीमच माता स्कीम देवाली, योगेश वैष्णव पिता विष्णुदास वैष्णव निवासी देवाली कला संस्थान गली, मुकेश पिता नारायण लाल हरिजन निवासी सागर दर्शन अपार्टमेंट के सामने देवाली, प्रह्लाद कुमावत पिता हरिओम कुमावत निवासी नीमच माता बी स्कीम देवाली, दीपक सिंह राठोड पिता विजय सिंह राठोड निवासी घूमर गेस्ट हाउस फतेहपुरा, जगदीश पिता मानाराम मीणा निवासी सीतामाता मंदिर के पास देवाली, जितेश उर्फ़ जीतू पिता नारायण लाल हरिजन निवासी सागर दर्शन अपार्टमेंट के सामने देवाली, गौरव प्रजापत पिता राजकुमार प्रजापत निवासी खारोल कॉलोनी फतेहपुरा, नरेंद्र सिंह उर्फ़ कालू पिता किशन सिंह निवासी एसआईटी क्वार्टर नीमच माता स्कीम देवाली के रूप में की गई है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

 उक्त घटना में दो बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। अभियुक्त जगदीश मीणा और नरेंद्र सिंह उर्फ़ कालू से घटना में प्रयुक्त तलवारे भी ज़ब्त की गई है। इसी घटना के अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News