पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 को ‘भारत बंद’


पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 को ‘भारत बंद’

आगामी 10 सितम्बर को एक बार फिर 'भारत बंद' देखने को मिल सकता है। यह बंद कांग्रेस द्वारा आहूत किया गया गया है। पेट्रोल-डीजल सहित दैनिक उपयोग की समस्त वस्तुओं के बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है। उदयपुर के शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा बताया की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोल डीज़ल समेत दैनिक वस्तुओ के दाम आसमान छू रहे है। इसके विरोध में 10 सितम्बर, सोमवार ‘भारत बंद’ के तहत उदयपुर बंद की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कांग्रेसजनों की बैठक पंचवटी कांग्रेस कार्यालय पर रखी गई।

 

पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 को ‘भारत बंद’

आगामी 10 सितम्बर को एक बार फिर ‘भारत बंद’ देखने को मिल सकता है। यह बंद कांग्रेस द्वारा आहूत किया गया गया है। पेट्रोल-डीजल सहित दैनिक उपयोग की समस्त वस्तुओं के बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है। उदयपुर के शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा बताया की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोल डीज़ल समेत दैनिक वस्तुओ के दाम आसमान छू रहे है। इसके विरोध में 10 सितम्बर, सोमवार ‘भारत बंद’ के तहत उदयपुर बंद की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कांग्रेसजनों की बैठक पंचवटी कांग्रेस कार्यालय पर रखी गई।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहां कि भारत सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की भावना की अभिव्यक्ति को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलो ने निर्णय लिया है कि आगामी 10 सितम्बर, सोमवार को भारत बंद आयोजित कर भाजपा सरकार पर पेट्रोल-डीजल गैसी की बढ़ी हुई कीमते वापस लेने का दबाव बनाया जायेंगा।


Click here to Download the UT App


शेख ने बताया उदयपुर बंद सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजन 10 सितम्बर, सोमवार को प्रातः 8ः30 बजे देहली गेट स्थित शांति आनन्दी स्थल के बाहर एकत्रित होगे वहा से पदाधिकारी व कांग्रेसजन शांति पूर्ण बंद करवाने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर रवाना होगे।


ADVERTISEMENT [VIDEO]

Unico brings you the latest in CCTV technology

(Security Solutions for your Home|Office|Factory|Mines|Education Institutes)


इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, उपाध्यक्ष गणेश राजौरा, डाॅ. एल.एन. दाधीच, अर्जुन राजौरा, पी.सी.सी. सदस्य दिनेश श्रीमाली, ब्लाॅक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, फतेह सिंह राठौड़, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, महासचिव सुधीर जोशी, हरीश शर्मा, अरूण टांक, मोहम्मद अयूब, सोमेश्वर मीणा, मोहन लाल शर्मा, सचिव गौरीशंकर पटेल, राधाकृष्ण मेहरा, राजेन्द्रसिंह बारहट, राशिद अहमद, डाॅ. दीपक व्यास, उदयनन्द पुरोहित, पार्षद नजमा मेवाफरोश, जगदीश कुमावत, तरूण भटनागर, महेश श्रीमाली, देवकिशन रामानुज, सय्यद इरफान अली, संजय मदवानी, उमेश शर्मा, रमा वैष्णव, मनीष शर्मा, उत्तमप्रकाश देवड़ा, रमेश शुक्ला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal