हरियाणा में नौकरियों की आएगी बौछार, 10 कंपनियां यहां लगाएगी नए प्लांट

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में गुरुग्राम जिले की सोहना IMT में उद्योग लगाने के लिए 10 नई कंपनियों ने जमीन मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार, HSIIDC की E-नीलामी में यह कंपनियां शामिल हुईं।

मिली जानकारी के अनुसार, इन कंपनियों को इस महीने के अंत तक सोहना के औद्योगिक प्लांटों का आवंटन होने की संभावना है। कई कंपनियों ने जमीन पर कब्जा मिलने के बाद अपनी बिल्डिंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन कंपनियों के शुरू होने से सैकड़ों रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। HSIIDC के अनुसार सोहना IMT में 1600 एकड़ पर विकसित करके 876 प्लांट काटे गए हैं। इसमें 472 प्लांटों का कंपनियों को आवंटन हो चुके हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसमें से 50 कंपनियों ने उद्योग लगाने के लिए प्लांटों का कब्जा दे दिया गया है। ट्रो ट्रॉनिक्स कंपनी को बिल्डिंग बनाने के लिए नक्शा भी पास हो गया है। यह उन्नत वर्चुअल ट्राई-ऑन तकनीक प्रदान करने वाली एक भारतीय स्टॉर्टअप कंपनी है। Haryana News

404 प्लांट खाली बचे

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोहना IMT में 472 प्लांट उद्योगों को आवंटन होने के बाद 404 प्लांट खाली बचे हैं। इसमें 450 वर्ग गज से लेकर 10 एकड़ तक प्लांट शामिल हैं। इन प्लांटों के लिए 10 कंपनियां दौड़ लगा रही हैं और HSIIDC के E-नीलामी में शामिल होकर प्लांट की मांग की है। इसमें इलेक्ट्रिक, ऑटोमोबाइल और कपड़ा उद्योग है। HSIIDC की ओर से इस माह के अंत कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन दी जाएगी। जिससे नए युवओं के लिए रोजगार मिल सके। Haryana News

उद्योग लगाने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, जापानी कंपनी एएलटी बैटरी टेक्नोलॉजी की ओर से 180 एकड़ जमीन बैटरी निर्माण इकाई स्थापित के लिए बिल्डिंग का निर्माण चुकी है। इसके बाद गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र बनाने के लिए भूमि पूजन कर चुकी है। इसके बाद 50 अन्य कंपनियां भी उद्योग स्थापित करने के लिए तैयारी में लगी है।

औद्योगिक ढांचा मजबूत

मिली जानकारी के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में सोहना IMT में उद्योग स्थापित होने से विदेशी पूंजी निवेश बढ़ेगा। HSIIDC ने सोहना IMT को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी क्लस्टर के रूप में विकसित कर रहा है। 1600 एकड़ में फैले इस टाउनशिप का उद्देश्य औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। इसमें सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसमें कारखानों के लिए 74000 वर्ग मीटर क्षेत्र, व्यापार, सम्मेलन केंद्र के लिए 25000 वर्ग मीटर क्षेत्र, टूल रूम और डिजाइन केंद्र के लिए 22000 वर्ग मीटर क्षेत्र, कर्मचारी आवास के लिए 13000 वर्ग मीटर क्षेत्र, वाणिज्यिक केंद्र के लिए 18000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक, स्टार्टअप सुविधा केंद्र के लिए 5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक निर्धारित किए गए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील पालीवाल, संपदा अधिकारी HSIIDC गुरुग्राम, ''सोहना IMT के दस कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन मांगी है। E-नीलामी होने के बाद इस माह के अंत तक जमीन का आवंटन होगा। 50 कंपनियों को जमीन पर कब्जा दिया गया और एक कंपनी के बिल्डिंग का नक्शा पास हो चुका है।''

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News