जिला तर-ब-तर, सेई डेम पर 10 इंच पानी

उदयपुर जिले पर सोमवार को भी मेघ मेहरबान रहे। समूचे जिले में भारी से मध्यम वर्षा से बारिश का आंकडों ने गति पकड़ी है। जिले में अब तक सर्वाधिक कुल वर्षा 717 मिमी कोटड़ा तथा सबसे कम 221 मिमी कुल वर्षा डाया जलाशय पर दर्ज हुई। सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 10 इंच बारिश सेई डेम पर दर्ज हुई। इसी प्रकार उदयपुर में 57, सलूम्बर114, उदयसागर 29, वल्लभनगर 35, बागोलिया 28, डाया 15, जयसमंद 113, गोगुन्दा 95, केजड़ 55, ओगणा 143, देवास 45, सोमपिकअप 42, सोमकागदर135, झाड़ोल 105, ऋषभदेव 51, कोटड़ा 170, नाई 34, खेरवाड़ा 132, बावलवाड़ा 150 तथा सेमारी जलाशय पर 65 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

 | 
जिला तर-ब-तर, सेई डेम पर 10 इंच पानी

उदयपुर जिले पर सोमवार को भी मेघ मेहरबान रहे। समूचे जिले में भारी से मध्यम वर्षा से बारिश का आंकडों ने गति पकड़ी है। जिले में अब तक सर्वाधिक कुल वर्षा 717 मिमी कोटड़ा तथा सबसे कम 221 मिमी कुल वर्षा डाया जलाशय पर दर्ज हुई।

सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 10 इंच बारिश सेई डेम पर दर्ज हुई। इसी प्रकार उदयपुर में 57, सलूम्बर114, उदयसागर 29, वल्लभनगर 35, बागोलिया 28, डाया 15, जयसमंद 113, गोगुन्दा 95, केजड़ 55, ओगणा 143, देवास 45, सोमपिकअप 42, सोमकागदर135, झाड़ोल 105, ऋषभदेव 51, कोटड़ा 170, नाई 34, खेरवाड़ा 132, बावलवाड़ा 150 तथा सेमारी जलाशय पर 65 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

पानी की आवक में तेजी

अच्छी बारिश से जलाशयों में पानी की तेजी में आवक शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह बीते चौबीस घण्टों में जयसमंद में 18 सेमी, सेई डेम में 5.30 मीटर, उदयसागर में 20 सेमी, मानसी वाकल डेढ फीट, स्वरूपसागर 28 सेमी, डाया 13 सेमी, फतहसागर में 4 सेमी, बड़ी में 46 सेमी, ओगणा में1.22 मीटर, हरचंद 65 सेमी, केजड़ 75 सेमी, आकोदड़ा बांध 4.3 मीटर तथा साबरमती में 2 मीटर पानी की आवक दर्ज हुई।

ये जलाशय ओवरफ्लो

जिले में 10.40 मीटर का साबरमती, 8.10 मीटर का जोगीवड़ तथा 9.50 मीटर की क्षमता वाला सोमकागदर ओवरफ्लो चल रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News