हरियाणा में यहां लगेंगे 33 Kv के 10 नए सब-स्टेशन, जाने किन-किन जिलों को मिलेगा फायदा ?

 | 
हरियाणा में यहां लगेंगे 33 Kv के 10 नए सब-स्टेशन, जाने किन-किन जिलों को मिलेगा फायदा ?

Udaipur Times, Haryana News, पानीपत : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पानीपत, करनाल और यमुनानगर जिले में 10 नए सब-स्टेशन लगाने जा रहा है। ये सभी 33 Kv के होंगे। इन सब स्टेशनों के लगने से तीनों जिलों में करीब एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में कटों से राहत मिल पाएगी। निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कंपनी को 12 माह के अंदर काम को पूरा करना होगा। इसमें सब स्टेशन की बिल्डिंग के निर्माण व अन्य सिविल वर्क के अलावा 33 Kv व 11 Kv लाइनों को खड़ी करने का भी काम होगा। इस प्रोजेक्ट पर 78.75 करोड़ का खर्च आएगा। सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि निगम की शर्तों के अनुसार, टेंडर पाने वाली कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी होने की तिथि से 12 महीनों के भीतर कार्य पूरा करना होगा। 

लाइनों का सटीक रूट तय करने के लिए हारसेक सैटेलाइट मैपिंग और GPS के जरिए फुट सर्वे किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निगम ने नियम रखा है कि कम से कम 50% फैब्रिकेशन कार्य स्थानीय लोहारों या फैब्रिकेटर्स के माध्यम से कराया जाना अनिवार्य होगा। 

समय सीमा में कार्य पूरा न करने पर 0.25% प्रति सप्ताह की दर से जुर्माना (अधिकतम 5% ) लगेगा। अगर कंपनी प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से पहले पूरा करती है, तो उसे 0.5% प्रति पखवाड़ा की दर से बोनस (अधिकतम 2.5% ) भी मिलेगा।

कहाँ पर कितने लगेंगे सब स्टेशन

पानीपत में काबड़ी-3, समालखा, चँदौली व सौदापुर में 33 Kv सब स्टेशन लगेंगे। काबड़ी-3 में 12.5 MVA के 2, समालखा में 12.5 MVA का एक, चँदौली में 12.5 MVA के 2 और सौदापुर में 10 MVA के 2 पावर ट्रांसफॉर्मर लगेंगे। करनाल के इंद्री सिटी, चुरनी, बिलोना, कूर्लन व दनौली तथा यमुनानगर के हैबतपुर में भी सब स्टेशन बनेंगे। 

इंद्री सिटी में 12.5 MVA का एक, चुरनी, बिलोना व कूर्लन में 12.5 MVA के 2-2, दनौली में 10 MVA के 2 और हैबतपुर में 12.5 MVA के 2 पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News