गिट्स के 10 विद्यार्थियों का पेसिफिक इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में चयन
उदयपुर 5 मार्च 2020। गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा इन्जीनियरिंग के 10 विद्यार्थियों का चयन पेसिफिक इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ताँज युनिट में ग्रेजुएट ट्रेनी इन्जीनियर के पद पर चयन हुआ।
संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने यह बताया कि पेसिफिक इण्डस्ट्रीज 1989 से क्वाटर्स, ग्रेनाइट, मार्बल, टाइल्स व सिरेमिक आदि के क्षेत्र में विश्व के 40 देशों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
कम्पनी से आए कम्पनी प्रतिनिधि ललित चौधरी (एच. आर. मैनेजर) ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से कम्पनी प्रोफाइल व जाॅब प्राफाइल के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। उसके पश्चात् ग्रुप डिकस्कशन एवं एच.आर. इन्टरव्यू के माध्यम से इलेक्टीकल इन्जीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी नरेन्द्र फुलवारीया, गोविन्द शर्मा एवं धर्मराज डांगी व मेकेनिकल ब्रांच के विद्यार्थी मोहित बायड, चुन्नी लाल, कुणाल दहिया, महेन्द्र सिंह चुण्डावत, पियुष जैन, प्रतिक सिरोया एवं संजय खोखावत का चयन पेसिफिक इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ताँज युनिट में ग्रेजुएट ट्रेनी इन्जीनियर के पद पर चयन किया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।