उदयपुर। लाॅक डाउन में पक्षियों की अधिक संख्या में देखने को मिल रहे कलरव को देखते हुए जैन जागृति सेन्टर महिला शाखा की 100 सदस्याओं ने गर्मी के इस मौसम में अपने-अपने घरों की छतों, बगीचों एवं अन्यत्र स्थान पर परिण्डे बांध कर उनके लिये पानी की व्यवस्था की।
सेन्टर की संरक्षिका पिंकी माण्डावत ने बताया कि शाखा की सभी सदस्याओं को वाॅट्सग्रुप पर इस पर का कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने अपने-अपने घरों में जिस प्रकार का बर्तन मिला, उसे परिण्डे का रूप देते हुए उसमें पक्षियों के लिये पानी की व्यवस्था की। यह व्यवस्था सदैव के लिये जारी रहेगी। सेन्टर की अध्यक्ष कुुसम जैन, महामंत्री कविता बोहरा ने इस कार्य के लिये सभी को प्रेरित किया।