नए लुक में फिर से जारी होगा 1000 का नोट

नई दिल्ली. इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा है कि अगले कुछ महीनों में नए कलर और डिजाइन में 1000 रु. के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई के 2-3 लोग इन नोट्स की डिजाइन कर रहे हैं।

 | 
नए लुक में फिर से जारी होगा 1000 का नोट

नई दिल्ली. इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा है कि अगले कुछ महीनों में नए कलर और डिजाइन में 1000 रु. के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई के 2-3 लोग इन नोट्स की डिजाइन कर रहे हैं। बता दें कि 8 नवंबर को नरेंद्र मोदी ने 500-1000 रु. के नोट बंद करने का एलान किया था। दास के मुताबिक, ‘नए डिजाइन, फीचर्स और कलर में एक हजार के नोटों को दोबारा से शुरू किया जाएगा। अगले कुछ महीनों में ये काम पूरा हो जाएगा। आरबीआई के 2-3 लोग 1000 रु. के नोट की डिजाइन के काम में लगे हुए हैं।’

फाइनेंस मिनिस्‍ट्री के एक अफसर के मुताबिक, 500 और 2000 के बीच में 1000 रुपए के नोट लाने की जरूरत थी। सरकार इस बात का फैसला पहले से कर चुकी है। ऐसा माना जाता है कि 1000 रुपए के नोट की सबसे ज्‍यादा डुप्लीकेसी होती है। इसलिए उसकी डिजाइनिंग और सिक्‍युरिटी को नए नोट में खास तौर से ध्‍यान दिया जाएगा।

आरबीआई के मुताबिक, मार्च 2016 तक देश में करीब 14 लाख करोड़ वैल्‍यू वाले नोट 500 और 1000 रुपए के नोट सर्कुलेशन में हैं। नए कदम के बाद करीब 3 से 4 लाख करोड़ रुपए की ब्‍लैकमनी खत्‍म हो जाएगी।

अरुण जेटली ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा अभी लोगों को भले ही दिक्कत हो रही है। लेकिन इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

Source: Dainik Bhaskar

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News