101 KM लंबे फोरलेन हाईवे की मंजूरी ! 50 से 60 हजार करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं का भी ऐलान
Udaipur Times, Barabanki-Bahraich Highway : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाराबंकी-बहरेाइच के बीच 101 किलोमीटर लंबे फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 6,969 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं का भी ऐलान किया है।
बाराबंकी-बहरेाइच हाईवे से सफर होगा आसान
यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-927 (NH-927) का हिस्सा है और इसे हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत बनाया जाएगा। इस मॉडल में परियोजना लागत का 40% हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पहले देता है, जबकि बाकी राशि किस्तों में चुकाई जाती है। नई फोरलेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे बनने के बाद बाराबंकी और बहरेाइच के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 1 घंटा रह जाएगा। सड़क के तीखे मोड़ और जाम की समस्या खत्म होगी। ईंधन की बचत होगी और सड़क सुरक्षा बेहतर होगी। वाहनों की परिचालन लागत कम होगी।
नेपाल बॉर्डर तक मिलेगा बेहतर कनेक्शन
यह हाईवे रूपईडीहा लैंड पोर्ट के जरिए भारत-नेपाल व्यापार को भी गति देगा। परियोजना से तीन आर्थिक केंद्र, दो सामाजिक केंद्र और 12 लॉजिस्टिक हब बेहतर तरीके से जुड़ेंगे। साथ ही एयरपोर्ट और अन्य परिवहन सुविधाओं से भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
यूपी में 50-60 हजार करोड़ की नई सड़क परियोजनाएं
नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी होंगी। इसके अलावा 50,000-60,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
इन बड़े प्रोजेक्ट्स का भी ऐलान
अयोध्या-गोंडा फोरलेन और गोंडा बाईपास – 3,400 करोड़ रुपये
आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड 6-लेन एक्सप्रेसवे – 4,600 करोड़ रुपये
लखनऊ किसान पथ पर सर्विस रोड रुपये
बाराबंकी-बहरेाइच फोरलेन हाईवे – 6,969 करोड़ रुपये
कई हाईवे परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रहीं
गडकरी ने बताया कि राज्य में कई बड़े हाईवे प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरे किए जा रहे हैं। इनमें मथुरा-बरेली-सीतारगंज फोरलेन हाईवे, आगरा-अलीगढ़ फोरलेन हाईवे, आगरा-ग्वालियर-झांसी-नागपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, कानपुर रिंग रोड, जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 6-लेन कनेक्टिविटी, मुरादाबाद-काशीपुर फोर और सिक्स लेन हाईवे शामिल हैं।
भविष्य की परियोजनाओं पर भी काम जारी
सरकार 742 किलोमीटर लंबे शामली-गोरखपुर एक्सेस कंट्रोल हाईवे, रीवा-रांची फोरलेन हाईवे और अयोध्या-गोंडा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रही है।
इसके अलावा मोरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, मिर्जापुर और सहारनपुर में रिंग रोड तथा कई जिलों में नए बाईपास बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है।
