सिन्धु दर्शन यात्रा के लिये 101 तीर्थ यात्री 16 जून को रवाना
सिन्धु दर्शन यात्रा समिति, नई दिल्ली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19वीं सिन्धु दर्शन यात्रा में देश भर से लगभग 2000 तीर्थ यात्री शामिल होंगे ।
सिन्धु दर्शन यात्रा समिति, नई दिल्ली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19वीं सिन्धु दर्शन यात्रा में देश भर से लगभग 2000 तीर्थ यात्री शामिल होंगे ।
इस साल उदयपुर से भी भारतीय सिन्धु सभा के तत्वाधान में सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कटारिया के नेतृत्व में 101 तीर्थ यात्रियों का जत्था शामिल होगा, जो कि मंगलवार 16 जून को सुबह 6 बजे इन्टरसिटी द्वारा अजमेर के लिये रवाना होंगे, वहां से दोपहर 2 बजे जम्मू को रवाना होंगे ।
मुख्य रूप से सिन्ध नदी के उद्गम स्थल लेह लद्धाख के दर्शन के लिये जाने वाली इस तीर्थ यात्रा में जम्मू, कश्मीर के सौन्दर्य श्रीनगर व सोनमर्ग तथा कारगिल भी रखा गया है । लेह लद्धाख के भ्रमण में दुनिया का सबसे उॅंचा सड़क मार्ग खार्दुला के साथ विश्व की सबसे बड़ी 130 कि.मी. लम्बी पेगांग झील जिसका दो तिहाई भाग चीन में है, भी शामिल है ।
भ्रमण के साथ 23 जून से 26 जून तक लेह में सिन्धु नदी के तट पर सिन्धु उत्सव, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे । इस यात्रा में बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी, प्रतापनगर पंचायत के अध्यक्ष व पार्षद खानचन्द मंगवानी, हिरण मगरी सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष मुरली राजानी आदि प्रमुख जन भी शामिल है ।