कोटड़ा में 102, सेई डेम पर 82 मिमी वर्षा
वर्षा का दौर निरंतर जारी है, मगलवार सुबह साढ़े 8 बजे बीते चौबीस घंटों के दौरान सर्वाधिक 102 मिमी वर्षा कोटड़ा में दर्ज हुई। जलसंसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयपुर 12, सलुम्बर 32, स्वरूपसागर, 18, झाड़ोल, उदयसागर व वल्लभनगर 12-12, बागोलिया 10, डाया 6, जयसमंद व सोमकागदर 28-28, ऋषभदेव 13, नाई 9, खेरवाड़ा 26, बावलवाड़ा 55 तथा सेमारी में 16 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जलाशयों में अच्छी आवक
अच्छी वर्षा के चलते जलाशयों में पानी की सतत आवक बनी हुर्इ्र है। मंगलवार सुबह बीते 24 घंटों में जयसमंद में 7 सेमी, सेई डेम में 30 सेमी, उदयसागर 5 सेमी, स्वरूपसागर 25 सेमी, डाया 5 सेमी, फहतसागर 10 सेमी, बडी 43 सेमी, ओगणा 46 सेमी, हरचंद 15 सेमी, केजड़ 15 सेमी, बण्डोरा 22 सेमी आकोदड़ा बांध 70 सेमी, देवास प्रथम 45 सेमी, मदार बड़ा 67 सेमी, मदार छोटा 55 सेमी, सुखेर का नाका 50 सेमी, रेठों का नाका 20 सेमी, सेमारी 90 सेमी, चावण्ड 20 सेमी, मानपुर 76 सेमी, अदवास 10 सेमी, सलुम्बर 23, मदार का नाका 61 सेमी, केसर सागर 8 सेमी, घोडा खोज 2.50 मीटर, इमली का नाका 1.50 मीटर, गोवर्धन विलास 6 सेमी, फीला 11 सेमी, बारापाल 33 सेमी, मादड़ी 56 सेमी, कंथारिया 61 सेमी, मोहम्मद फलासिया 31, टिंडोल का नाका 31 सेमी, बक्शा का नाका 6.50 मीटर, हाकरवा 1.40 मीटर, हर का नाका एक मीटर, उबापाणा 3 मीटर व ढूंढिया जलाशय में 7 सेमी पानी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
जिले में सर्वाधिक वर्षा कोटड़ा में
एक जून 2017 से अब तक इस मानसून की सर्वाधिक 876 मिमी वर्षा कोटड़ा स्थित वर्षा मापक केन्द्र पर दर्ज हुई जबकि जिले में सबसे कम 227 मिमी वर्षा सराड़ा के डाया जलाशय के वर्षामापक केन्द्र पर रिकॉर्ड हुई।
इसी प्रकार उदयपुर में 337.60, सेई
डेम 750, सलुम्बर 621, स्वरूपसागर 341, उदयसागर 312, वल्लभनगर 279, बागोलिया 233, जयसमंद 679, गोगुन्दा 549,केजड़ 433, ओगणा 581, देवास 345, सोमपिक अप 376, सोम कागदर 410, झाड़ोल 492, ऋषभदेव 509, मदार 251, नाई 242, खेरवाड़ा 451, बावलवाड़ा 591 व सेमारी में कुल470 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।