उदयपुर के 103 नन्हे स्केटरों का नाम एक साथ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज

स्केट्स इंडिया क्लब जयपुर व साहिल स्केटिंग कॉलेज की ओर से आज हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित एम डी एस स्कूल में 103 बच्चों ने दो घंटे तक देश में एक साथ 10 हजार से अधिक बच्चों के साथ नाॅन स्टाॅप स्केटिंग कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया। इस विश्व रिकाॅर्ड में इन 103 बच्चो का नाम भी जुड़ गया।

 | 

इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए सबसे ज्यादा संख्या में एक साथ स्केटिंग करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। जिसमे उदयपुर में साहिल स्केटिंग कॉलेज व एम डी एस सिनियर सै. स्कूल के तत्वाधान में सेक्टर 3 स्थित एम डी एस स्कूल परिसर में यह कार्यक्रम शाम 5 से 7 बजे तक आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में उदयपुर की धाक्कड़ गर्ल्स स्केटर ने भी भाग लिया व धाक्कड़ गर्ल्स ने अपनी फिल्म से जनता को रुबरु करा कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को आगे बढ़ाया । कोच साहिल में बताया कि इसमें उदयपुर के विभिन्न स्कूलों, पाली, नाथद्वारा सहित 103 बच्चो व 4 स्केटिंग कोच ने भाग ले कर अपना नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज कराया। इस कार्यक्रम में पाली जिला के मार्शल आर्ट जिला संघ के सचिव मोहम्मद आसिफ ने श्रेष्ठा बामनिया, तनीषा बंबोरिया, मोहम्मद आकिल, रमजान अशरफी, प्रेरक सुहालका, गोरी ,गर्विता व आवेश को बेहतरिन प्रदर्शन के लिये सराहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News