दिसम्बर में 1036 नेत्र ऑपरेशन
अलख नयन मन्दिर नेत्र संस्थान द्वारा माह दिसम्बर में 1036 आँखो के ऑपरेशन किए गए जो पूरे संभाग में अधिकतम है। संस्थान द्वारा दिसम्बर महीने में स्टॉफ के परिश्रम व लगन के कारण यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सका।

इस उपलक्ष्य में नव वर्ष 2015 की पूर्व संध्या में स्टॉफ के लिये सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी स्टाफ का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया गया। स्वागत की रस्म सुश्री एक्ता जैन द्वारा व संचालन सुश्री पूजा वैष्णव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी स्टाफगण ने विभिन्न खेलों का आनन्द उठाया। अंत में पारितोषिक वितरण किया गया।
संस्थान द्वारा अप्रेल 2014 से दिसम्बर तक 4499 ऑपरेशन किए जा चुके है जिसमे से 2500 ऑपरेशन निःशुल्क किए गए।