दीपोत्सव से पूर्व 105 नेत्र रोगियों को मिला दृष्टि का उपहार

महाराज भैरुसिंह जी मेमोरियल ट्रस्ट एवं अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान, उदयपुर द्वारा 5 अक्टुबर 2014 को गढ़- पारा, तहसील . केकडी (अजमेर) में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा षिविर आयोजन किया गया।

 | 

इसमें अलख नयन मंदिर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.एस झाला व उनकी टीम ने 260 रोगियों की जांच कर 116 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिसमे 105 रोगीयों का 14 अक्तूबर को मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया।

सभी ऑपरेशन डॉ. एल.एस झाला व उनकी टीम द्वारा अत्याधुनिक मशीनों व बिना टांके के किये गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News