105 यूनिट रक्तदान, बोन डेन्सिटी व दन्त जॉच
समाज सेवी स्व. सुन्दरलाल जैन (वागरेचा) की स्मृति में रविवार को भुपालपुरा स्थित मठ पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन ‘‘बोन डेन्सिटी‘‘ पर दॉतों की जॉच की गई। चेरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक आकाश वागरेचा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पिछले 10 वर्षो से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचन्द्र कटारिया ने स्व. सुन्दरलाल जैन के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि रक्तदान से बडा कोई पुण्य कर्म नहीं है। रक्तदान जीवनदान देने के बराबर है।
इस अवसर पर 105 यूनिट रक्तदान किया गया तथा बोन डेन्सिटी व दन्त जॉच भी की गई। इस अवसर पर मांगीलाल जोशी, प्रमोद सामर, कुन्तीलाल जैन, दिनेश भट्ट, शिव कुमार, गोकुलचन्द वागरेचा, विश्वास वागरेचा आदित्य जैन, महावीर सरूपरिया, डॉ0 करूण चण्डालिया, यशवन्त आंचलिया, गजेन्द्र जैन, सागरमल ओस्तवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
रक्तदान संग्रहण कार्य महाराणा भूपाल चिकित्सालय व सरल ब्लड बैंक के द्वारा किया गया ।