आईआईएम के 107 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

सैफी बुरहानी हॉस्पीटल व लायन्स क्लब लेकसिटी के साझे में आज विश्विद्यालय परिसर सिथत आईआईएम के परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 107 विद्यार्थियों ने जरूरतमंदो के लिए रक्तदान किया।

 | 

हॉस्पीटल के निदेशक डॉ.सालेह मोहम्मद कागजी ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा किये गये रक्तदान से न केवल आयोजकों में नई उर्जा का संचार हुआ है। इससे जरूरतमंदो के लिए रक्त उपलब्ध करवानें में और अधिक आसानी होगी।

इस अवसर पर लेकसिटी लायन्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष,राजीव मेहता, लायन्स क्लब लेकसिटी के अध्यक्ष आर.के.चतुर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक आईआईएम के सुध्ंााशु थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News